धार जिले के डेहरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,आरोपी से एक देशी अवैध पिस्टल जप्त..सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई
धार जिले के डेहरी में शादी के दौरान पिस्टल लहराकर डांस करने वाले युवक का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस ने आरोपी सुमित चौहान को अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार।
चौकी डेहरी अंतर्गत ग्राम झंडदी में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा देशी पिस्टल लेकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त वीडियो पुलिस को प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में संबंधित युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा वीडियो के आधार पर संदेही की पहचान कर उसकी तलाश प्रारंभ की गई।वही मुखबिर सूचना की पर डेहरी-मनावर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी सुमित पिता दिनेश चौहान निवासी खलघाट को मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी अवैध पिस्टल बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष पेश किया जाएगा। जप्त पिस्टल के संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ एवं जांच जारी है।....गिरफ्तार आरोपी*-
सुमित पिता दिनेश चौहान,
निवासी – खलघाट, जिला धार का है
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)