मक्के के भाव ने तोड़े रिकॉर्ड, 2700 रुपए प्रति क्विंटल बिका मक्का, किसानों में खुशी की लहर
बलवाड़ी कृषि उपज मंडी में मक्का इस सीजन के सबसे ऊंचे भाव 2700 रुपए प्रति क्विंटल बिका। सोयाबीन और कपास के भी अच्छे दाम मिलने से किसानों में खुशी है।
बलवाड़ी मंडी में 130 मक्के के वहां क्या वक्त सीजन का सबसे ऊंचा भाव बिका ₹2700 प्रति क्विंटल के भाव की बोली लगी मक्का की
सोयाबीन 6800से 6900
कपास =8800से 8900
मक्के के बेहतर भाव मिलने से किसानों में खुशी की लहर लगातार मंडी में हो रही नीलामी से इस वर्ष किसानों को हुआ काफी लाभ
बलवाड़ी: वरला तहसील क्षेत्र की बालवाड़ी कृषि उपज मंडी की शनिवार रविवार सोमवार मंडी अवकाश होने से तीन दिनों के बाद मंगलवार को मंडी मैं बड़ी संख्या में किसानों ने मक्का सोयाबीन और कपास बेचने के लिए ले जिसमें आज मंडी के सुबह 11:00 बजे और 3:00 बजे दोनों समय की मंडी में कुल 130 वाहन किसान मक्का भरकर मंडी में बेचने के लिए ले जिसमें व्यापारियों के द्वारा₹2200 न्यूनतम और अधिकतम 2700 रुपए क्विंटल भाव इस सीजन का सबसे ऊंचा भाव रहा मक्के के बेहतर भाव मिलने से वरला तहसील क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ हुआ है और फसल के अच्छे भाव मिलने से किसानों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
गत वर्ष की तुलना में ईश्वर से किसानों को मक्का सोयाबीन और कपास में बेहतर दाम मिल रहे हैं मंडी में आए किसान सीताराम और लाल सिंह ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मक्का और सोयाबीन में अच्छे भाव मिलने से किसानों की आमदनी में काफी बेहतर रहा है ।
वही सोयाबीन के तीन वाहन की आवक रही जिसमें भाव 6700 से लेकर6900 प्रति क्विंटल के भाव रहे कपास में दो वाहन की आवक रही जिसमें 8800से 8900प्रति क्विंटल के भाव किसानों को मिले हैं।
कपास की आवाज धीरे-धीरे बढ़ाने की उम्मीद है मक्के की आवक कम होती नजर आ रही है इसके पूर्व काफी बड़ी मात्रा में किसानों ने मक्के की फसल निकाल कर बेच दी है कृषि उपज मंडी बलवाड़ी के सचिव मनोज कुमार खींची ने बताया कि निरंतर मंडी के माध्यम से सुबह 11:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे बोली लगाई जा रही है ।

जिसमें किस बड़ी संख्या में अपनी उपज बेचने के लिए ला रहे हैं क्षेत्र के सभी किसानों से मंडी सचिव ने आह्वान किया कि अपनी उपज को मंडी में लाकर ही बेच और बिना लाइसेंस से धारी व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कोई उपज नहीं बेचे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर तत्काल मंडी कार्यालय में संपर्क करें किसने की समस्या का निराकरण तत्काल किया जाएगा ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)