पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार पटेल को सेंधवा में किया गया याद, वक्ताओं ने बताए विचार
सेंधवा कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि
सेंधवा ब्लॉक,शहर,मंडल एवं महिला कांग्रेस के तत्वावधान में आज डाक बंगला रोड सेंधवा स्थित कांग्रेस भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा दोनों महान विभूतियो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की तथा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश गोयल, ब्लॉक कॉंग्रेस सेंधवा अध्यक्ष राजेन्द्र गाडवे,मण्डल अध्यक्ष परसराम सेनानी ने दोनों महान नेताओं के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही सभी वक्ताओ ने दोनों महान नेताओं के द्वारा देश की एकता,अखंडता, उन्नति एवं प्रगति के लिए किये गए कार्यों को विस्तार से बताया एवं कहा की आज हमारा देश जिस उन्नति एवं प्रगति के पथ पर चल कर दुनिया को राह दिखा रहा है वो हमारे इन नेताओं की दूरगामी सोच का ही परिणाम है और सभी ने शपथ ली की हम सभी हमारे इन महान नेताओं के बताये हुए मार्ग पर चल कर देश की एकता एवं अखंडता को बनाये रखते हुए देश की उन्नति एवं प्रगति मे अपना योगदान देंगे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस सेंधवा अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे,शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह,मुकेश गोयल,विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सेंधवा प्रिन्स शर्मा,परसराम सेनानी,पार्षद इलमुद्दीन मंसूरी,पार्षद कय्यूम शेख,समर खान समीर पटेल,संग्राम सोलंकी,सुमेश सोलंकी,शोभाराम पटेल, चानू अछाले,शिवकुमारी यादव,निज़ाम खान,उमेश डूडवे,जतन किराड़े,विजय सिसोदिया कमल चौहान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अंत में सभी का आभार विधायक प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद प्रिंस शर्मा ने किया
उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस सेंधवा के मिडिया प्रभारी किशन शर्मा द्वारा दी गई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)