सेंधवा विकासखंड में नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षकों की कार्यशाला संपन्न, 76 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

विकासखंड सेंधवा में कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्य पुस्तकों पर माध्यमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें NEP 2020, AI और ई-कंटेंट की ट्रेनिंग दी गई।

Oct 31, 2026 - 20:28
0
सेंधवा विकासखंड में नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षकों की कार्यशाला संपन्न, 76 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

माध्यमिक शिक्षकों का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न 

विकासखंड सेंधवा में कक्षा सातवीं की नवीन पाठ्य पुस्तकों पर माध्यमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषय के लिए उपरोक्त प्रशिक्षण माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सेंधवा में आयोजित किया गया। सामाजिक विज्ञान विषय में मास्टर ट्रेनर श्री निलेश गुप्ता एवं श्री कैलाश पाटिल के साथ 38 प्रतिभागी एवं विज्ञान विषय में मास्टर ट्रेनर श्रीमती पूजा गुप्ता एवं श्रीमती लक्ष्मी भट्ट के साथ 38 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा एन ई पी 2020 के लक्ष्य और उद्देश्यों सहित कई विषयों पर प्रकाश डाला गया।

साथ ही अध्यापन में ई कंटेंट और ए आई का महत्व और सावधानियों को समझाया गया। प्रशिक्षण की समाप्ति पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेश खन्ना और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री महेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। प्रशिक्षक ओंकार सागरे और दुलारी बर्डे द्वारा मास्टर ट्रेनर श्री निलेश गुप्ता, कैलाश पाटिल, श्रीमती पूजा गुप्ता, लक्ष्मी भट्ट का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User