सेंधवा की समाजसेविका रमा मंगल को जनप्रतिनिधियों व समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि

सेंधवा के व्यवसायी गजानन मंगल की पत्नी स्व. रमा मंगल की पगड़ी रस्म और श्रद्धांजलि सभा में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। जानिए पूरी खबर।

Aug 01, 2026 - 18:53
0
सेंधवा की समाजसेविका रमा मंगल को जनप्रतिनिधियों व समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि

सेंधवा के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी गजानन मंगल की पत्नी एवं मंगल परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रमा मंगल के निधन पर नगर सहित निमाड़ अंचल में शोक का माहौल रहा। उनके निधन के बाद 12 दिनों तक शोक बैठक आयोजित की गई,  जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती रमा मंगल का 21 जुलाई 2026 को निधन हो गया था। शोक बैठक में नगर के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का लगातार परिवार के निवास पर आना-जाना लगा रहा। सभी ने रमा मंगल के सरल, मिलनसार एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
शोक अवधि के दौरान खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्व सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, पानसेमल विधायक श्याम बरडे तथा सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी परिवार से मिलकर स्व. रमा मंगल को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। 
शनिवार को ब्राह्मण भोज एवं पगड़ी रस्म हुई। इसमें बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा निवासी व्यवसायी व साहित्यकार डॉ. अलोक सेठी, बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, राजपुर एसडीओपी बी.एल. अटोदे,  एसडीएम घनश्याम धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव तथा बड़वानी विधायक राजेंद्र मंडलोई ने पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User