मुख्यमंत्री पशुधन प्रोत्साहन योजना: सेगांव के पशुपालक छोटू मोहन की गिर गाय ने जीता 1 लाख रुपये का पहला पुरस्कार
सेगांव में 'गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता' संपन्न हुई। छोटू-मोहन की गिर गाय ने 13.79 लीटर दूध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
वृंदावन ग्राम सेगांव में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता सम्पन्न
सेगांव- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा प्रदेश की मूल गौवंशीय एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों और उन्नत पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के 6 वृंदावन ग्रामों में 30 एवं 31 अक्टूबर को गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिंद कुमार नागदेवे के मार्गदर्शन में जिले की 6 विधानसभाओं के चयनित वृंदावन ग्राम टेमला, बोरावा, चोली, बड़िया, सेल्दा एवं सेगावा में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
ग्राम सेगाव के पशुपालक छोटू-मोहन की गिर गाय ने 13.791 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन कर अपने-अपने ग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। व द्वितीय स्थान --गिरधारी यादव व तृतीय स्थान विजय भगवान ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
उपसंचालक पशुपालन विभाग के पशु ब्लांक मेडिकल आफिसर डां संजय मंडलोई ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी पशुपालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से पशुपालकों को उन्नत नस्ल की गायों के पालन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रथम पुरस्कार मिलने पर निकाला जुलूस
प्रतियोगिता में छोटू मोहन यादव की गाय ने अधिक दुध देते हुए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए का जितने पर ढोल ताशे व आतिशबाजी के साथ नगर में गोमाता का श्रृंगार कर नाचते गाते जुलुस भी निकाला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)