थाना सिलावद पुलिस की गोवंश के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

चार वाहन एवं 15 गोवंश पशु जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार – तलाश जारी

Jul 04, 2026 - 18:03
0
थाना सिलावद पुलिस की गोवंश के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस थाना सिलावद, जिला बड़वानी
दिनांक : 04 जुलाई 2026

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलावद उप निरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी के नेतृत्व में थाना सिलावद पुलिस ने गोवंश के अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहनों से 15 गोवंश पशुओं को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ तस्कर अलग-अलग पिकअप वाहनों में गोवंश पशुओं को अवैध रूप से पशु वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सिलावद पुलिस ने सिलावद–डोंगरगांव मार्ग स्थित ग्राम तांगड़ा में घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP-46-9027, MP-46-ZB-9215, MP-46-ZE-2451 एवं MP-46-G-3028 को रोका गया। इस दौरान दो वाहनों के चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर पहाड़ी एवं झाड़ियों का लाभ उठाकर फरार हो गए, जबकि शेष आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश पिता धारू पंवार, अजमल पिता कालू पंवार (दोनों निवासी ग्राम सिंधी) तथा काव्या पिता महेश भोसले, निवासी रायखेड़ा, थाना पानसेमल शामिल हैं।

वाहनों की तलाशी लेने पर पाया गया कि गोवंश पशुओं को तिरपाल से ढंककर उनके मुंह, पैर एवं शरीर को बांधकर अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। कई पशुओं के शरीर पर चोट एवं रगड़ के निशान भी पाए गए। पुलिस ने तत्काल सभी 15 गोवंश पशुओं को सुरक्षित मुक्त कर थाना परिसर लाकर उनके लिए चारा-पानी एवं आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की।

कार्रवाई में लगभग ₹3,23,500 मूल्य के 15 गोवंश पशु तथा लगभग ₹23,80,000 मूल्य के चार वाहन जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/2026, 204/2026, 206/2026 एवं 207/2026 पंजीबद्ध कर मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं कृषक पशु संरक्षण संबंधी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गोवंश पशुओं को कहां से लाया गया था, उन्हें कहां ले जाया जा रहा था तथा इस अवैध परिवहन में शामिल पूरे गिरोह की भूमिका क्या है।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी ने कहा कि थाना क्षेत्र में गोवंश के अवैध परिवहन, पशु क्रूरता एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी, उप निरीक्षक बलवंत सिंह बिसेन, सहायक उप निरीक्षक विनोद मीणा, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाटीदार, प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक संदेश पांचाल, प्रधान आरक्षक सरवन पटेल, आरक्षक अंतर सिंह एवं आरक्षक सुनील की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User