सेगांव - भिलट देव पैदल यात्रा का स्वागत

Jun 30, 2025 - 15:20
 0
सेगांव - भिलट देव पैदल यात्रा का स्वागत

पैदल यात्रीयो का सेगांव में किया स्वागत

सेगांव--जय भिलट देव समिति ऊन बुर्जुग के तत्वावधान में ऊन से नागलवाड़ी शिखर धाम तक 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा के लिए करीब 40 लोग सोमवार सुबह रवाना हुए। उनका सेगांव आगमन पर गायत्री जनरल स्टौर पर स्वल्पाहार से स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर पत्रकार संजय जायसवाल अजय भावसार छीतू यादव सुरेश निराले पूनम निगवाल गणेश यादव अर्जुन मुजाल्दे अरुण प्रजापत अनिल मंडलोई मोजूद थे। वह पैदल यात्री मुकेश धनगर ने बताया कि प्रति वर्ष हमारे द्वारा यह पैदल यात्रा निकाली जाती है। यह लगातार पांचवां वर्ष है और हम 40 लोग 30 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा तय करके बाबा भिलट देव के दरबार में पहूंचकर बाबा की विधि विधान से पूजा अर्चना करके ग्राम व क्षैत्र की सुख शांति व खुशहाली की कामना करते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow