महाराष्ट्र में गुटखा–पान मसाला बेचने वालों पर अब लगेगा MCOCA, अवैध व्यापार रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला सीमावर्ती जिलों में रखी जाएगी विशेष निगरानी
महाराष्ट्र सरकार ने गुटखा और पान मसाला की अवैध बिक्री पर नकेल कसने के लिए कठोर कदम उठाया है। अब प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की तस्करी, भंडारण या बिक्री में पकड़े जाने वालों पर MCOCA लगाया जाएगा।
महाराष्ट्र में गुटखा-पान मसाला की अवैध बिक्री पर अब लगेगा MCOCA
अवैध व्यापार रोकने के लिए सरकार का सख्त कदम
महाराष्ट्र मैं गुटखा कोर्ट पान मसाला बेचने पर प्रतिबंध लगा है सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाला की अवैध बिक्री पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे कारोबारी जो प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित तंबाकू या पान मसाला की तस्करी, भंडारण या बिक्री में पकड़े जाएंगे, उन पर सामान्य IPC के साथ-साथ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) भी लगाया जाएगा।
क्यों लिया गया यह फैसला?
राज्य सरकार और पुलिस विभाग के अनुसार, गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध के बावजूद इसका अवैध व्यापार लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में पुलिस की कार्रवाई के बाद भी यह धंधा संगठित रूप से चल रहा था।
तंबाकू उत्पादों की तस्करी अंतरराज्यीय स्तर पर हो रही थी
बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण और सप्लाई चैन सक्रिय थे कई बार गिरफ्तार लोग फिर उसी धंधे में लौट आते थेइन हालात में सरकार ने फैसला किया कि अब इन गतिविधियों को संगठित अपराध मानते हुए MCOCA की कठोर धाराएँ लगाई जाएँगी।
क्या है MCOCA?
MCOCA एक विशेष कानून है जो संगठित अपराध और माफिया गतिविधियों को रोकने के लिए लागू किया गया।
इस कानून के तहत—
गिरफ्तारी के बाद आसानी से जमानत नहीं मिलती
संपत्ति जब्त हो सकती है
10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा संभव
पुलिस को विस्तृत जांच और निगरानी का अधिकार मिलता है
यही वजह है कि अब गुटखा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी।
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला की तस्करी और बिक्री में शामिल नेटवर्क की पहचान कर MCOCA में कार्रवाई दर्ज की जाए।
गोदाम, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन पर निगरानी बढ़ाई जाएगी
सीमावर्ती जिलों पर पुलिस की विशेष चौकसी
बार-बार पकड़े जाने वाले तत्वों पर सीधी MCOCA कार्रवाई
सरकार का संदेश— “जीरो टॉलरेंस”
सरकार ने साफ किया है कि “राज्य में प्रतिबंधित गुटखा या पान मसाला बेचने या भंडारण करने वालों पर अब सामान्य धाराओं से नहीं, सीधे MCOCA जैसी कड़ी कार्रवाइयों से निपटा जाएगा।”
आगे क्या असर होगा?
अवैध व्यापार पर लगाम कसने में मदद मिलेगी
संगठित गुटखा माफिया पर बड़ा प्रभाव
स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान को बल
तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान को रोकने में सरकार को मदद
What's Your Reaction?