ब्राजील बनाम अमेरिका: राष्ट्रपति लूला ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'हमारे चुनाव में दखल न दें'

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप को चुनाव में दखल न देने की चेतावनी दी। बोल्सोनारो परिवार और तख्तापलट केस पर दोनों देशों के बीच बढ़ा विवाद।

Jun 18, 2026 - 12:00
0
ब्राजील बनाम अमेरिका: राष्ट्रपति लूला ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'हमारे चुनाव में दखल न दें'

ब्राजील। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव फिलहाल कम हुआ है, लेकिन अब अमेरिका और ब्राजील के बीच नए राजनयिक संघर्ष ने तूल पकड़ लिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने डोनाल्ड ट्रंप को सख्त लहजे में आगाह किया है कि वे ब्राजील के आगामी राष्ट्रपति चुनावों में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी से बचें।

⚖️ क्या है तल्खी की असली वजह?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की न्यायिक कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि ब्राजील “राजनीतिक रूप से खतरनाक” हो गया है। ट्रंप का यह बयान पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनके बेटों के खिलाफ चल रहे तख्तापलट के मामलों के बाद आया है। हाल ही में, ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने बोल्सोनारो के बेटे एडुआर्डो बोल्सोनारो को तख्तापलट के केस में दबाव बनाने के आरोप में 4 साल 2 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

🚫 चुनाव ब्राजील का आंतरिक मामला: लूला

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में लूला ने ट्रंप के बयानों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ट्रंप ब्राजील को नहीं जानते हैं। लूला ने कहा, "अगर वे बोल्सोनारो परिवार के साथ अपने संबंधों के जरिए ब्राजील को समझने का दावा कर रहे हैं, तो वे गलत हैं। वे चाहे जिसे पसंद करें, वह मेरी समस्या नहीं है, लेकिन ब्राजील के चुनावों में हस्तक्षेप न करें। यह हमारा आंतरिक मामला है।"

📉 व्यापारिक मोर्चे पर भी तनाव

दोनों देशों के बीच राजनीतिक खींचतान के साथ-साथ व्यापारिक तनाव भी बढ़ा है। ट्रंप प्रशासन ने ब्राजील के दो ड्रग ट्रैफेकिंग गुटों को 'विदेशी आतंकवादी संगठन' घोषित किया है और साथ ही ब्राजील से होने वाले आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप का आरोप है कि ब्राजील अनुचित व्यापारिक तौर-तरीके अपना रहा है, जबकि लूला इसे दक्षिण अमेरिकी देश की संप्रभुता पर हमला मानकर इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User