कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयानों पर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और सांसद वीडी शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
कटनी दौरे पर पहुंचे मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और सांसद वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के आरोपों पर साधा निशाना। मंदिर और सरकारी योजनाओं पर हुई बयानबाजी।
कटनी। कटनी दौरे पर पहुंचे प्रदेश के परिवहन, स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राम मंदिर, महाकाल मंदिर की जमीन और इंदौर के अस्पताल जैसे मुद्दों पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और आरोपों को सिरे से खारिज किया।
📋 सरकार की प्राथमिकता: योजनाओं का लाभ पहुंचाना
दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वे उनके हर बयान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझते। इंदौर के सरकारी अस्पताल में देरी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रियाओं और तकनीकी पेचींदगियों के कारण कभी-कभी परियोजनाओं में देरी होती है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनका मुख्य ध्येय सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द आम जनता तक पहुँचाना है।
🚩 वीडी शर्मा की दो टूक: 'दिग्विजय सिंह अपने कार्यकाल का हिसाब दें'
सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयानों को पूरी तरह निराधार बताते हुए उन पर सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े किसी भी मामले में यदि शिकायत आती है, तो एसआईटी द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है। महाकाल मंदिर की जमीन पर आरोपों का खंडन करते हुए वीडी शर्मा ने पलटवार किया कि दिग्विजय सिंह पहले अपने स्वयं के मुख्यमंत्री कार्यकाल का हिसाब दें, जहां उन्होंने चरनोई भूमि आवंटन जैसे विवादास्पद निर्णय लिए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)