39 वर्ष सेवा देने के बाद सिविल अस्पताल सेंधवा सेवानिवृत्त हुए मंशाराम वर्मा, सहकर्मियों ने दी विदाई
सेंधवा सिविल हॉस्पिटल के वरिष्ठ कर्मचारी मंशाराम वर्मा 37 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। अस्पताल स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई।
सेंधवा(संदीप कुशवाह): सिविल हॉस्पिटल, सेंधवा में वर्ष 1987 से OPD स्लिप शाखा में अपनी सेवाएँ दे रहे मंशाराम वर्मा जी के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहाँ सहकर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया।
मंशाराम वर्मा सन 1987 में स्वास्थ्य विभाग में जॉइन हुए। लगभग चार दशकों तक वर्मा जी ने पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं। अपने पूरे सेवाकाल में उनका कभी स्थानांतरण नहीं हुआ और न ही उनके कार्यों को लेकर कोई शिकायत सामने आई। उनका सहज, मिलनसार और हँसमुख स्वभाव उन्हें अस्पताल परिवार और मरीजों के बीच बेहद प्रिय बनाता रहा।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्मा जी ने अपने व्यवहार, कार्यकुशलता और सेवा भावना से एक ऐसी पहचान बनाई है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। सभी ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर डॉ. ओंकार सिंह कनेल (CBMO), डॉ. रोहित मुजाल्दे (अस्थि रोग विशेषज्ञ), जानवी साड़ीवाल, मोहन वाघरे (BPM), भूरला सेनानी, संतोष सेंदानकर सहित सिविल हॉस्पिटल, सेंधवा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)