देवास में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त

देवास के रेवाबाग में आबकारी विभाग की छापेमारी। 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, कीमत 33,400 रुपये। आरोपी फरार, मामला दर्ज कर जांच शुरू।

Jul 04, 2026 - 09:57
0

देवास। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है। रेवाबाग क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर 7 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान 4 पेटी देशी मसाला और 3 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 63 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 33,400 रुपये बताई गई है।

मौके से आरोपी कन्हैया फरार हो गया। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव और उनकी टीम ने की।

आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User