रायसेन में बाइक सवार 3 बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी को मौत के घाट उतारा

मध्य प्रदेश के रायसेन (सांची) में बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत है, पुलिस जांच में जुटी।

Jul 26, 2026 - 14:35
0
रायसेन में बाइक सवार 3 बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी को मौत के घाट उतारा

रायसेन: जिले के सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढ़की के पास शनिवार रात 9 बजे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक हार्डवेयर व्यापारी को घेरकर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके एक हाथ की हथेली कटकर अलग हो गई। इलाज के लिए भोपाल ले जाते समय रास्ते में ही व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई।

🚨 दुकान से घर लौटते समय हुआ जानलेवा हमला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेढ़की निवासी 26 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी सलामतपुर चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान चलाता था। शनिवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने राकेश पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने राकेश को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे।

🚑 व्यापारी ने रास्ते में तोड़ा दम

परिजन राकेश को गंभीर हालत में भोपाल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।

👮 पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ

मृतक राकेश लोधी की शादी इसी साल 12 मई को सालेरा निवासी वंदना लोधी से हुई थी। पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इसके लिए परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि राकेश बचपन से ही मेढ़की में अपने मामा के घर रहकर बड़ा हुआ था। उसकी मां ने कड़ी मेहनत कर उसके लिए हार्डवेयर की दुकान शुरू कराई थी। परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है। राकेश की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User