न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण
सेंधवा न्यायालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने छायादार पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को भी किया प्रेरित।
सेंधवा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यायालय परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम मे द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सेंधवा आदेश कुमार मालवीय, तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सेंधवा रश्मीना चतुर्वेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सेंधवा शुभम मोदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सेंधवा विवेक सिंह राजन एवं अभिभाषक संघ सेंधवा के सदस्यों के द्वारा न्यायालय परिसर मे विभिन्न प्रकार के छायादार पौधों का रोपण किया गया ।
न्यायाधीश गणों के द्वारा

कार्यक्रम मे उपस्थित अभिभाषक संघ के सदस्यों,कर्मचारियों एवं उपस्थित पक्षकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की वर्तमान मे पर्यावरण के चक्र मे जो बदलाव देखने को मिल रहा है वह मनुष्य के द्वारा लगातार किये जा रहे वृक्षों के कटाव का ही परिणाम है आज हमारे देश सहित दुनिया के कई पर्यावरण मे हो रहे बदलाव के कारण गंभीर दुश परिणाम देख रहे है।

अब भी अगर हम सब ने मिल कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना पड़ेगा नहीं तो आने वाली पीडियो को और गंभीर परिणाम भोगने होंगे इसके लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन किया जा सके वर्तमान मे बारीश का मौसम शुरू हो चूका है प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यस्थल, घर या किसी सार्वजनिक स्थान पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं उसका पोषण करना चाहिए ताकि पर्यावरण संरक्षण किया जा सके उक्त कार्यकर्म मे न्यायाधीश गण, अभिभाषक संघ सेंधवा के सदस्य, न्यायालयिन कर्मचारी एवं पक्षकार उपस्तिथ थे।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)