Indore पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में, विवेक तन्खा ने उठाए सवाल
इंदौर में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया। सांसद विवेक तन्खा ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।
इंदौर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इसकी पुष्टि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने की है।
मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

तन्खा ने दावा किया है कि गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को नहीं दी गई।
इंदौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नाना पटवारी को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें जीतू पटवारी से जानकारी मिली है कि इंदौर पुलिस ने बिना किसी अपराध की जानकारी दिए उनके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।

तन्खा ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी की सूचना पटवारी परिवार को भी नहीं दी गई।
उन्होंने मध्य प्रदेश के डीजीपी, इंदौर पुलिस कमिश्नर और इंदौर कलेक्टर से आग्रह किया कि ऐसी परंपरा न बनाई जाए जो भविष्य में परेशानी का कारण बने।
हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मामले पर सभी की नजरें पुलिस के आधिकारिक पक्ष पर टिकी हुई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)