गुणावद रेलवे ब्रिज पर ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर; महिला की दर्दनाक मौत

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे के गुणावद रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत। सिंगल लेन चालू होने से दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार।

Jul 01, 2026 - 09:51
0

इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुणावाद में रेलवे ब्रिज पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई ...महिला जमना बाई अपने देवर के साथ स्कूटर पर सवार होकर धार से घाटाबिल्लोद की तरफ जा रही थी ,इस दौरान गुणावद में रेलवे ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे ट्रक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे महिला गिर गई और महिला के सिर पर ट्रक चढ़ गया... और सिर के चिथड़े बिखर गए.. महिला के साथ उसका देवर और बेटा भी था, इस घटना में दोनों को कुछ नहीं हुआ जबकि महिला की दर्दनाक मौत हो गई... गुणावद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पटरी के ऊपर ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है जिसकी एक लेने फिलहाल चालू की गई है और आने और जाने वाले दोनों वाहन एक ही लेने से गुजर रहे हैं जिससे हर समय दुर्घटना का कारण बना रहता है... महिला की पहचान घाटा बिल्लौद निवासी जमना बाई के रूप में हुई है, वही अज्ञात ट्रक टक्कर मार कर फरार हो गया ...

बाइट - 1 वकील,महिला का देवर

बाइट-2 डॉक्टर दिनेश कुमार चौधरी,मेडिकल स्पेशलिस्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User